सादुलपुर | सिद्धमुख के शकुंतला देवी राजकीय कॉलेज में सोमवार को छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू हुआ। मुख्यवक्ता मदन गोपाल ने कहा कि आत्मरक्षा वर्तमान समय का महत्वपूर्ण जीवन कौशल है। छात्राओं को जागरूक, सतर्क और आत्मविश्वासी रहना चाहिए। महिला कांस्टेबल पूजा ने हाथ पकड़ने से छुड़ाने, हमलावर से दूरी बनाने, संतुलन बनाए रखने तथा विपरीत परिस्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देने की तकनीकों का अभ्यास करवाया। प्राचार्य शीशराम ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम बनती है।