दिल्ली में शुक्रवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 382 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। इसके चलते दिल्ली-NCR में GRAP-III लागू कर दिया गया है। दिल्ली और NCR के जिलों में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाली 4-पहिया गाड़ियों के चलने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पांचवी कक्षा तक के स्कूलों में ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों) में पढ़ाई कराई जाएगी। उत्तरप्रदेश में 8 और 9 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे रात में सर्दी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार से तापमान में और गिरावट आएगी। हिमाचल प्रदेश में 8 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 10 से 12 नवंबर के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू में हिमपात होने की भी संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम की खबरें… हिमाचल: 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, 11 और 12 को बारिश-बर्फबारी के आसार; 2 से 3°C तक गिरेगा तापमान हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद 10 नवंबर से मौसम बदलेगा मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 10 नवंबर को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों की घाटियों में छा सकता है कोहरा, मैदानों में महसूस होगी गर्मी; 24 घंटे में नई टिहरी सबसे ठंडा नवंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के इंतजार के बीच मौसम विभाग ने अगले दिन के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। पूरी खबर पढे़ं… यूपी: ठंड बढ़ी, अलीगढ़ की रात सबसे ठंडी, पारा गिरकर 18.6°C पहुंचा, दिवाली से पहले 4 जिलों की हवा सांस लेने लायक नहीं यूपी में दिवाली से पहले ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, महराजगंज, श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अलीगढ़ सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम पारा 18.6°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सुबह धुंध-दिन में धूप; बिहार का तापमान 30-31 डिग्री, बारिश के आसार नहीं, एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं बिहार में आज मौसम का मिजाज सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम में अब दिन और रात का अंतर साफ महसूस होने लगा है। सुबह घरों से निकलने वालों को हल्की धुंध का सामना करना पड़ सकता है, जबकि सूरज चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलेगी। राज्य में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, अगले 4 दिन कहीं भी आंधी-बारिश नहीं, इंदौर सबसे ठंडा, तापमान 12°C पहुंचा मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड का असर बढ़ेगा। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक, अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री लुढ़केगा। ऐसे में कई शहरों में यह 10-11 डिग्री पर आ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: नवंबर में भी तापमान 38 डिग्री, अलवर में कोहरा, अजमेर में बादल छाए, जानें-आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी दिन में हल्की गर्मी है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। हालांकि रात के तापमान में बीते एक सप्ताह में गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें…