टोंक| रैगर समाज निशुल्क तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को पुरानी टोंक स्थित चतुर्भुज तालाब के पास आयोजित होगा। मीडिया प्रभारी मुकेश कराड़िया ने बताया कि सम्मेलन मे 25 जोड़ों का विवाह होगा। वर-वधु की निकासी, 5 घोड़ों पर भामाशाह ध्वज के साथ एक भामाशाह रथ पर सुबह 7.30 बजे से रवाना होंगे। ये अग्रवाल धर्मशाला सवाई माधोपुर चौराहा, किदवई पार्क से शुरू होकर बड़ा कुआं, सुभाष बाजार, घंटाघर से होते हुए विवाह स्थल तक वर-वधू की निकासी निकाली जाएगी। घोड़े और सजे हुए रथ आकर्षण का केंद्र रहेंगे। निकासी के बाद तोरण कार्यक्रम आयोजित होगा।