पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ डाबला के तीन शिक्षकों ने बेंगलुरु स्थित अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में आयोजित दस दिवसीय परीक्षण विकास में प्रमाणपत्र कार्यक्रम में भाग लिया। देशभर के 25 क्षेत्रीय कार्यालयों से पहुंचे करीब 100 शिक्षकों के साथ डाबला विद्यालय से शिक्षक सुरेश चंद्र सीरवी, मेरी पी. मैथ्यूज एवं मुकेश कुमार बिस्सा ने इस प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को परीक्षण व आकलन की वैज्ञानिक प्रक्रिया, प्रश्न पत्र निर्माण, सीखने के परिणामों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रश्नों का विकास और प्रभावी मूल्यांकन उपकरण तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना रहा। शिक्षकों ने समूह चर्चाओं, केस स्टडी और प्रस्तुतीकरण में भाग लेकर अनुभव साझा किए। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महेंद्र कुमार ने प्रतिभागी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इससे मूल्यांकन की गुणवत्ता बढ़ेगी।