सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ा में गुरुवार को रक्तदान शिविर हुआ। ग्रामीणों, युवाओं ने भाग लिया। 33 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाली डॉ. विकास मारवाल, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागोरिया के निर्देशन में हुआ। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुमेरसिंह राव ने नेतृत्व किया। डॉ. राव ने कहा कि मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के दौरान रक्त की जरूरत बढ़ती है। सड़क दुर्घटनाओं के घायलों के इलाज में भी रक्त चाहिए। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए हर साल रक्तदान शिविर लगाया जाता है। शिविर का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक करना भी है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की। शिविर में 33 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।