​टोंक जिले की चर्चित सीट आवां ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव नतीजों में पूर्व मंत्री के भाई की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज की पत्नी शोभा भारद्वाज ने जीत हासिल की है। दरअसल, शोभा भारद्वाज ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभुलाल सैनी के छोटे भाई गोवर्धन सैनी की पत्नी मंजू सैनी को 124 वोटों के अंतर से हराया है। शोभा भारद्वाज दूसरी बार आवां की सरपंच बनी हैं। शोभा भारद्वाज 2005 से 2010 तक सरपंच रह चुकी हैं भारद्वाज साल 2000 से 2005 तक और उनकी पत्नी शोभा भारद्वाज 2005 से 2010 तक सरपंच रहीं। फिर महेंद्र भारद्वाज के बेटे दिव्यांश एम भारद्वाज 2020 में इसी ग्राम पंचायत के सरपंच बने। ​अब शोभा महेंद्र भारद्वाज ने जीत दर्ज कर इस सीट पर परिवार की राजनीतिक विरासत को बरकरार रखा है। इस चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा नेता प्रभुलाल सैनी के भाई की पत्नी भी मैदान में थीं, जिन्हें शोभा भारद्वाज के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि आवां ग्राम पंचायत में कुल 4099 वोटर्स है। शोभा भारद्वाज को 1440 और पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के भाई गोवर्धन सैनी की पत्नी मंजू सैनी को 1326 मत मिले हैं। इनके अलावा उमेश सोनी को 298 और चौथे प्रत्याशी के 95 वोट आए हैं। ये खबर भी पढ़िए… MLA-मंत्री रहे माधोसिंह,पोते की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं:6.56 करोड़ की प्रॉपर्टी; टीचर की तैयारी रहीं शारदा ने 189 वोटों से हराया जालोर में आहोर से तीन बार विधायक और मंत्री रहे माधोसिंह के पोते शिवप्रतापसिंह की पत्नी उमा कुमारी सरपंच का चुनाव हार गईं। भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत में टीचर की तैयारी कर रहीं शारदा ने 189 जीत दर्ज कीं। उमा कुमारी के पास 6.56 करोड़ की प्रॉपर्टी है और भैंसवाड़ा रावला हेरिटेज की मालकिन भी हैं। पूरी खबर पढ़िए वसुंधरा राजे ने कहा- पद का इंतजार मत करो:बाहर निकलो और संघर्ष करो, अपनी खुद की जगह बनाइए; पीछे नहीं हटना है जोधपुर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों से अपने दम पर पहचान बनाने और संघर्ष करने की बात कही। राजे ने कहा- पद मिलने का इंतजार करने के बजाय बाहर निकलकर संघर्ष करना चाहिए और अपनी खुद की जगह बनानी चाहिए। पूरी खबर पढ़िए