भास्कर न्यूज़ | पाली जोधपुर के सरदारपुरा स्थित राजपुरोहित छात्रावास में आत्मानंद प्रतियोगी परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। छात्रावास विकास समिति के अध्यक्ष सुमेर सिंह कानोडिया के अनुसार करीब 421 विद्यार्थियों ने आवेदन किया और मेरिट के आधार पर 80 विद्यार्थियों का चयन कर एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। परीक्षा समन्वयक अभयसिंह खेड़ापा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग, नियमित कक्षाएं, कॅरियर गाइडेंस, प्रेरक सत्र, पुस्तकालय, बुक बैंक, टेस्ट सीरीज और अध्ययन सामग्री मिलेगी। अकादमिक समन्वयक गोविंद सिंह भावंडा और प्रधान श्रवणसिंह सरवड़ी ने इसे सरकारी सेवाओं तक पहुंच का व्यावहारिक रास्ता बताया।