गदरेटा | कस्बे के समीपवर्ती ढिकवानी गांव में बुधवार को किराड़ समाज की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 43 जोड़ों ने फेरे लेकर एक दूसरे का हाथ थामा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वर-वधु पर पुष्पवर्षा की। आयोजनकर्ता कमेटी का क्षेत्रीय समाज के लोगों ने सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। आचार्य पंकज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 43 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न करवाया। समाज के अतिथियों ने सहयोग राशि की घोषणा की। समाज के कई लोगों ने वधुओं को उपहार भेंट किए।