बिजली लाइनों के रखरखाव के कारण रीको सबडिवीजन से निकलने वाले फीडरों की सप्लाई बाधित रहेगी। सहायक अभियंता, रीको ने बताया कि मंगलवार को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रीको हाउसिंग कॉलोनी, छावनी फाटक बाहर, सज्जन कॉलोनी, कच्छावा कॉलोनी, मिल कॉलोनी, गहलोत कॉलोनी, मिल गेट, श्यामगंज कॉलोनी, सनातन धर्म सभा कॉलोनी, आशीर्वाद सिटी, नुन्द्री मेन्द्रतान, अली नगर, राधा वल्लभ कॉलोनी, भजन नगर, महादेव दगदी नगर, दया नगर, मोतीपुरा बाडिया, बैंक कॉलोनी, गायत्री नगर, आदर्श नगर, यादव कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, अग्रसेन नगर, 220 केवी के पीछे, देलवाड़ा रोड, मसूदा रोड, मिश्रीपूरा, केडीएम, एडिला फेक्ट्री, रीको कॉम्प्लेक्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, दौलतगढ़ सिंघा, अजमेर रोड, लता कंपाउंड, पूरण की होटल वाली गली, जेजी उद्योग सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।