मूंडवा| निकटवर्ती गांव पालड़ी जोधा में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही तथा ग्रामीणों को मौके पर ही कई सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत की ओर से 5 पट्टे बनाए गए, वहीं 3 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हुए 3 मकानों की चाबियां जिला कलेक्टर की ओर से लाभार्थियों को सौंपी। राजस्व विभाग की ओर से 2 नाम शुद्धिकरण के प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा 1 नए रास्ते को मंजूरी प्रदान की गई। शिविर के दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि फसल मुआवजा राशि शीघ्र ही किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी।