चित्तौड़गढ़ | राजस्थान वित्त निगम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को ऋण स्वीकृत कर सकेगा। रीको ने आरएफसी को 50 करोड़ का अंश पूंजी सहयोग की मंजूरी दे दी है। इसका समझौता पत्र निष्पादित किया है। रीको प्रबंधन के निर्देशानुसार प्रथम किश्त के रूप में 10 करोड़ रुपए जारी किए थे। इसके बाद द्वितीय किश्त के रूप में 10 करोड़ हस्तांतरित किए। अब तक कुल 20 करोड़ अंश पूंजी जारी की जा चुकी है।