टोंक | सदर थानांतर्गत तारण गांव में सोमवार को पुलिस की स्पेशल टीम ने छापामार कार्रवाई कर 50 किलो संदिग्ध नकली-मिलावटी घी जब्त किया। पुलिस ने मौके से गिर्राज (35) पुत्र भंवर लाल यादव को गिरफ्तार किया है। दरअसल टीम ने तारण गांव में दबिश देकर घी बरामद कर पुलिस अब बरामद घी की गुणवत्ता और उसके स्रोत के संबंध में जांच कर रही है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध घी कहां से लाया गया और सप्लाई किन स्थानों पर की जानी थी।