भीलवाड़ा | चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर छप्पन भोग लगाया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ आरती हुई। पंचमेवे और मावे का केक काटा गया। केक कटते ही भक्तों ने खुशियां जताईं। मुख्य पुजारी पंडित देवीलाल जोशी ने बताया कि जन्मोत्सव पर भगवान का रजत चोला में शृंगार किया। प्रसाद का वितरण भी किया गया।