भास्करन्यूज | अलवर रोटरी क्लब अलवर का 7 का साथ रक्तदान अभियान नौ वर्ष पूरे कर अब दसवें वर्ष में प्रवेश कर गया है। हर माह की 7 तारीख को नियमित रूप से होने वाला यह अभियान सामाजिक सेवा की निरंतरता का प्रतीक बन चुका है। अभियान संयोजक विकास गुप्ता ने बताया कि इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह 9 बजे से रोटरी ब्लड सेंटर अंबेडकर नगर में महा रक्तदान शिविर होगा। क्लब ने मिशन 101 के तहत 101 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान में सभी रोटरी क्लब सहभागिता करेंगे। रोटरी क्लब ने रोटेरियन सदस्यों, युवाओं और जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है। कहा कि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी अनजान की जान बचाता है।