राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एक्शन प्लान माह अक्टूबर 2026 की पालना में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश व प्राधिकरण अध्यक्ष ओमी पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम अंतर्गत कुल 6 प्रकरणों पर विचार किया गया। कमेटी के सदस्यों की सर्वसम्मति से गहन विचार विमर्श के बाद कुल 7 लाख 15 हजार रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई। बैठक में पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश बुलाकीदास व्यास, कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ललित पुरोहित, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामपाल, बार उपाध्यक्ष महेश कुमार माहेश्वरी तथा राजकीय अधिवक्ता श्यामपाल सिंह उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने पीड़ितों को त्वरित राहत देने पर सहमति जताई।