राजस्थान विधानसभा के बुधवार को मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में कई ऐतिहासिक और यादगार क्षण देखने को मिलेंगे। हमारा सदन देश का पहला सदन बनने जा रहा है, जिसने अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन किया है। पहली बार एक ही कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर, राज्यपाल, सीएम, 2 पूर्व सीएम, स्पीकर एक साथ शिरकत करेंगे। राज्यसभा और लोकसभा के 35 सांसद साथ जुटेंगे। 6 बार या उससे अधिक वाले विधायकों का पहली बार सम्मान होगा। 695 वर्तमान और पूर्व विधायकों का संगम भी पहली बार देखने को मिलेगा। अमृत महोत्सव मनाने वाली देश की पहली संस्था