भीलवाड़ा | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। विद्यालय के आठ खिलाड़ियों का चयन केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में वेदांत गंधर्व, हर्षित सोलंकी और नव्या कंवर राठौड़ (वॉलीबॉल), रिद्धिमा अजयपाल व देविका श्रोत्रिय (बॉक्सिंग), दीपांशी खोईवाल (जूडो), आर्यन शर्मा (शतरंज) और अर्नव सिंह मीणा (शूटिंग) शामिल हैं। प्राचार्य दीपक कुमार जुनेजा ने इसे खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी। खेल शिक्षक राजेंद्र कुमार सहित विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और भीलवाड़ा का गौरव बढ़ाएंगे।