कठूमर| पंचायत समिति के गांव खेरली तर्फ रेला के बूथ संख्या 74 पर खेरली तर्फ रेला की प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर शनिवार शाम नगला केसरिया और नगला सीताराम के ग्रामीणों ने शाम करीब 4 बजे मतदान केंद्र छोड़ कर उपखंड कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। नगर-खेड़ली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने एक प्रत्याशी की 60 वर्षीय मां से धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए आरोपी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई करने व पुनर्मतदान की मांग की। देर शाम सांसद संजना जाटव जाम स्थल पर पहुंची और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला से फोन पर बात कर ग्रामीणों को समझाया। जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि बूथ पर फर्जी मतदान हो रहा था। इसको लेकर ग्रामीण एकत्रित हुए तो पुलिस ने उन्हें सुरक्षा सीमा से बाहर जाने को कहा। इसी दौरान कहासुनी हुई। प्रत्याशी महेश की मां सुभाष देवी से धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए महेश, लेखराज और बने सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपखंड कार्यालय पहुंचे। रिटर्निंग अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार, डीएसपी जोगेंद्र सिंह राजावत और थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने समझाइश की, लेकिन ग्रामीण पुनर्मतदान की मांग पर अड़े रहे। डीएसपी जोगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के अभद्र व्यवहार की शिकायत दी थी। एक एएसआई और कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। रिटर्निंग अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार ने बताया कि मामले को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट और आरओ स्तर पर मामले की जांच करा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज | अलवर अलवर जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत सरपंच और पंच पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान 205 सरपंच व 1819 पंच पद के लिए चुनाव हुए। शाम 6 बजे मतदान समाप्ति तक जिले की 6 पंचायत समितियों में 83.52 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई। जिलेभर की छह पंचायत समितियों में कुल 5,58,433 नामांकित मतदाताओं में से 4,66,417 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिन ढलते-ढलते वोटिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला। दोपहर तक रामगढ़ आगे चल रहा था, लेकिन शाम 6 बजे के अंतिम आंकड़ों में मुबारिकपुर पंचायत समिति बाजी मारते हुए 88.58% मतदान के साथ शीर्ष पर रही। वहीं, रैणी पंचायत समिति 77.38% मतदान के साथ जिले में सबसे निचले पायदान पर रही। कठूमर. खेडामैदा के बूथ नं. 71 पर 104 वर्षीय मतदाता। पं.स कुल वोटर पड़े वोट मतदान मुबारिकपुर 65,988 58,453 88.58% रामगढ़ 82,056 72,564 88.43% गोविंदगढ़ 75,141 65,728 87.47% कठूमर 1,20,880 1,01,762 84.18% खेड़ली-सौंखर 67,941 54,607 80.37% रैणी 1,46,42 71,13,303 77.38% कठूमर. जाम लगाकर बैठे ग्रामीणों से समझाइस करती सांसद संजना जाटव।