जिला अस्पताल के सामने, पूर्व तिलक रोडवेज बस स्टैंड की जमीन पर, आखिरकार बहुप्रतीक्षित तिलक व्यावसायिक कॉम्पलेक्स के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 9 वर्षों से अटका यह प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतर रहा है। इस कॉम्पलेक्स के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर का काम लगभग पूरा हो गया है। नगर परिषद की ओर से इस कॉम्पलेक्स पर 19.74 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। कॉम्पलेक्स तीन मंजिला होगा। अब एक मंजिल का काम शेष है। तीन मंजिला होगा कॉम्पलेक्स, अंडरग्राउंड में पार्किंग होगी 2023 में प्रोजेक्ट की शुरुआत, लेकिन काम 2025 में शुरू प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2023 में ही हो गई थी। कुछ स्थानीय दुकानदारों के न्यायालय में जाने के कारण काम बीच में अटक गया था। इसके बाद 2025 में विधिक अड़चनें दूर होने पर नगर परिषद ने मौके पर काम फिर से शुरू करवा दिया है। प्रशासन ने आगामी 2 साल के भीतर पूरे कॉम्पलेक्स को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। कुल निर्मित दुकानों में से 37 दुकानें पुराने दुकानदारों को आवंटित की जाएंगी।