पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड मैदान में एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति द्वारा एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पतंजलि योग समिति के योग गुरु चुन्नीलाल पंवार ने मोटापा, शुगर, बीपी, थायराइड और जोड़ों के दर्द जैसे रोगों के निवारण के लिए सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, पवनमुक्तासन और अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। इस शिविर में लगभग 90 पुलिसकर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में योग गुरु ने 120 प्रकार के हास्यासन और सिंहनाद करवाकर पूरे माहौल को प्रसन्नचित कर दिया। इस दौरान करो योग, रहो निरोग के नारों के साथ जड़ी-बूटियों और आयुर्वेद की जानकारी भी दी गई।