टोंक| ऐतिहासिक सआदत अस्पताल की उस पुरानी इमारत की बात कर रहे हैं, जिसमें मजबूत स्टील गार्डर छत को थामे हुए हैं। ये गार्डर दशकों से मजबूती के साथ स्वास्थ्य का पाया संभाले हुए और लाखों लोगों ने इनके नीचे इलाज करवाकर स्वास्थ्य लाभ लेते रहे हैं। टोंक का सआदत अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। इसका पुराना भवन रियासत काल का है। इसका निर्माण 19 दिसंबर 1933 का है। उस समय की इमारतें अक्सर मजबूत लोहे के गार्डर और ठोस निर्माण वाली होती थीं, जो आज भी छत को संभाल रही हैं, भले ही पूरा अस्पताल अब पुराना और रखरखाव की कमी से जूझ रहा हो। लेकिन 90 साल पुरानी इमारत की गार्डर के साथ ही इमारत की मजबूती आज भी प्रेरित करती है। लोग कहते नजर आते है कि इस पुरानी संरचना की मजबूती वाकई सराहनीय है। फोटो -एम.असलम