राजसमंद | समीपवर्ती देवथड़ी गांव में एक घर के अंदर रखी पट्टी के नीचे 5 फीट लंबा कोबरा छिपा मिला। घरवालों ने इसकी सूचना पिपरड़ा के वन्यजीव प्रेमी नवीन गहलोत को दी। गहलोत टीम सदस्य विकास, यशवंत, राजेश के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि कोबरा पट्टी के नीचे छिपकर बैठा था। नवीन गहलोत ने सावधानी से रेस्क्यू किया। सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया। वनविभाग के वनरक्षक किशन गायरी को सूचना दी। इसके बाद कोबरा को फिर जंगल में छोड़ दिया गया। गहलोत ने लोगों से कहा कि कोबरा राजस्थान की 4 जहरीली प्रजातियों में एक है। इसमें न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है। सांप काटने पर सीधे अस्पताल पहुंचें। मंदिर या झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ें।