शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पिपलिया कलां के पीपल चौक क्षेत्र में चार दिवसीय गरबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं की बड़ी भागीदारी देखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर लाइटों, फूलों से सजाया है। मां दुर्गा के दरबार के सामने पारंपरिक परिधान पहनी युवतियां और महिलाएं डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर रही हैं। भजनों के साथ क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।