ढिगारिया भीम/बैजूपाडा | आदिवासी जन चेतना संघ बैजूपाडा की बैठक अध्यक्ष बनवारीलाल मीणा की अध्यक्षता में बैजूपाडा धानाजी मंदिर पर हुई। बैठक में वर्ष 25-26 के 10वीं एवं 12वीं पास छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने पर विचार-विमर्श किया। 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व बुकलेट देकर 2 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में बैजूपाडा ब्लॉक के कक्षा 10 व 12वीं के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूल शामिल हैं। बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान हरिओम लोटवाड़ा (सचिव), हंडू पटेल (कंचनपुरा), बाबुलाल सिकराय, हरसी भैदाडी, सुरेन्द्र मोटुक, राधेश्याम हिंगोटा, आशाराम (कंचनपुरा), जगन (झुथाहेंडा), मुरारी (कंचनपुरा) मौजूद रहे।