छीपाबड़ौद| राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता प्रेम सिंह मीणा ने कस्बे सहित क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को तहसीलदार सुरेंद्र सिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। मीणा ने कहा कि समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन, आमरण अनशन किया जाएगा। ज्ञापन में ढोलम रोड के पुनर्निर्माण, कस्बे में जाम की समस्या के स्थायी समाधान, अमृतखेड़ी-मानपुरा में पेयजल संकट दूर करने, अनुसूचित जाति बस्ती में जलभराव की समस्या का समाधान करने, कस्बे के बाजार से अतिक्रमण हटाने, वाहन स्टैंड की व्यवस्था करने, मुख्य सड़क से बस स्टैंड हटाने, अस्पताल की अव्यवस्थाओं में सुधार करने, नारायणपुरा गांव की समस्याओं का समाधान करने, शिक्षकों के स्थानांतरण से प्रभावित शिक्षा व्यवस्था में सुधारने करने सहित अन्य 10 मांगों के समाधान की मांग की। प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि इन मुद्दों पर पहले भी कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में समाधान शुरू नहीं हुआ तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।