भास्कर न्यूज़ | पाली पाली में जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल अधिकारिता विभाग के तहत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन इकाई ने जिले के विभिन्न स्थानों पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम किए। सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि नयागांव स्थित ऐश्वर्या कॉलेज, सर्वोदय नगर, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास (एससी), राजकीय देवनारायण छात्रावास और सुमेरपुर के पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता सत्र हुए। प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़, सुपरवाइजर विनय कुमार और प्रिंस सैन ने बाल विवाह प्रतिषेध कानून, बाल श्रम तथा पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी और बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई।