भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा सदर थाना क्षेत्र में बड़ा महुआ के पास दूध डेयरी की पिकअप जीप युवक को कुचलते हुए खाई में पलट गई। इससे युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा सुभाषनगर क्षेत्र निवासी चंद्रेश मूंदड़ा पुत्र कल्याणमल मूंदड़ा की बड़ा महुआ क्षेत्र में दुकान है। गुरुवार सुबह वह बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था। रास्ते में फोन आने के कारण वह मोबाइल पर बात करने लगा। इस दौरान सामने से तेज स्पीड में आई दूध डेयरी की पिकअप जीप चंद्रेश मूंदड़ा को चपेट में लेते हुए करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। इसके बाद पिकअप खाई में जाकर पलट गई। हादसे का पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों ने सदर थाने में फोन किया। एएसआई शैतानसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।