सादुलपुर | दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त सचिव लक्ष्यराज सिंह ने सोमवार को आस्था री अरदास देव दर्शन यात्रा शुरू की। 12 से 16 अक्टूबर तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा के तहत वे राजस्थान के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करेंगे। सोमवार सुबह आठ बजे अमरपुरा धाम से रवाना होकर लक्ष्यराज सिंह पायली रतनगढ़ स्थित ओम बन्ना मंदिर पहुंचे तथा दर्शन किए। इसके बाद देशनोक स्थित करणी माता मंदिर तथा शाम को ओसियां स्थित सच्चियाय माता मंदिर में दर्शन कर पूजा की। मंगलवार सुबह आठ बजे ओसियां से रवाना होकर सुबह 11 बजे फलोदी स्थित मां नाटियाल माता मंदिर, सुबह 11.30 बजे कोलू स्थित पाबूजी मंदिर, दोपहर एक बजे रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के दर्शन करेंगे। शाम सात बजे सोजत के डांडिया कार्यक्रम में भाग लेंगे।