भास्कर न्यूज | ब्यावर दयानगर स्थित श्री महाकाली कैला देवी मंदिर में 18वां तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव सोमवार को शुरू हुआ। ​शांतिकुंज हरिद्वार से आए पं. प्रहलाद के सानिध्य में पहले दिन सुबह 7 बजे श्री कैला माता का दूध और गंगाजल से अभिषेक कर शृंगार किया गया। सुबह 9 बजे से हवन-यज्ञ और आरती हुई। ​मंदिर के मुख्य उपासक पह लवान लाला भाई (सफा) ने बताया कि 20 से 22 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में रोज सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हवन-यज्ञ होगा। हवन में क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर आहुतियां भी दी गईं। हवन में मुख्य उपासक ​लाला भाई सफा - शांति देवी, ​पन्नालाल ग्वाला - कौशल्या देवी, बाबूलाल ग्वाला -रानी देवी, ​शिव प्रसाद शर्मा -आशा देवी शर्मा, मुकेश चौहान -विनीता चौहान, ​आकाश ग्वाला -सरिता ग्वाला ने भाग लिया। ​हवन और महाआरती के उपरांत सभी जोड़ों ने मां कैला देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। 22 जुलाई को हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस दिन विशेष महाआरती, कन्या पूजन और महाप्रसादी होगी। समारोह के शुभारंभ अवसर पर आकाश ग्वाला, शिवम, सौरभ, सिद्धार्थ, दिव्यांशु, रुद्रप्रताप, किरण, भारती, मधुरिमा, शिवानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और भक्तजन उपस्थित रहे।