अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया। इस अवसर पर जिले की विभिन्न नगर इकाइयों में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में परिषद के इतिहास, छात्र हितों के लिए किए गए कार्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला संयोजक तिलक भारद्वाज ने बताया कि इन संगोष्ठियों में एबीवीपी की स्थापना, संगठन की कार्यशैली, छात्र हितों के लिए चलाए गए आंदोलनों और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया गया। हिंडौन सिटी इकाई में आयोजित संगोष्ठी में जिला संयोजक तिलक भारद्वाज, नगर मंत्री कुंजन सैन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नैना सैनी, भाग संयोजक संदेश बेनीवाल और इकाई अध्यक्ष कविता सैनी उपस्थित रहे। करौली इकाई में भाग संयोजक पीयूष शर्मा, नगर मंत्री तुषार शर्मा, नगर सह मंत्री माखन सिंह राजपूत सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसी तरह सूरौठ इकाई में भाग संयोजक शांतनु चौधरी, नगर मंत्री मनोज कुमार, नगर अध्यक्ष बलवीर वर्मा और नगर उपाध्यक्ष हुक्म सिंह के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महावीरजी इकाई में जिला संयोजक तिलक भारद्वाज, जिला मीडिया संयोजक सूरजभान योगी, कविता सैनी और भानु वैष्णव की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वक्ताओं ने एबीवीपी के छात्र हितों, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया।