झालावाड़| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झालावाड़ का प्रतिभा सम्मान समारोह बुधवार सुबह 11 बजे पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। जिला संयोजक दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झालावाड़- बारां सांसद दुष्यंतसिंह रहेंगे, जबकि अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बीपी सारस्वत करेंगे। विशिष्ट अतिथि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलगुरु प्रो. निमित्त रंजन , आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा, मुख्य वक्ता एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री नीरेन्द्र सिंह शक्तावत होंगे। कार्यक्रम की तैयारी बैठक में विभाग संगठन मंत्री ऋतिक मेहरा , जिला प्रमुख भरत गौतम , प्रांत एसएफडी संयोजक अंकित देव गुर्जर, प्रांत कार्यसमिति सदस्य जानवी श्रृंगी , प्रांत शोध कार्य सहसंयोजक हर्षित शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर सिंह चौहान, रवि मेघवाल, कुलदीप सिंह झाला,भाग संयोजक गरिमा मेहता, नगर मंत्री हर्षित जैन, प्रियांशु पाटीदार, अजय बेरवा, विशाल कुमार, अभय सिंह व अर्पित कश्यप मौजूद रहे।