हजूरी समाज सेवा संस्थान भवन के लिए पार्षद प्रेमलता चौहान एवं महेंद्रसिंह चौहान परिवार ने दो एयर कंडीशनर भेंट कर पहल की है। यह भेंट बस दुखांतिका में असमय जान गवाने वाले महेंद्रसिंह के छोटे भाई राजेंद्रसिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई। संस्थान अध्यक्ष कमलसिंह भाटी ने चौहान परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। महेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि राजेंद्र की स्मृति में समाज को यह छोटी सी भेंट समर्पित की गई है। इस दाँरान कई पदाधिकारी, सदस्य और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।