दौसा| भर्तृहरि मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दौसा आगार ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। मेले में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आगार की ओर से रोजाना 20 से 25 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें 19 सितंबर तक मेले के दौरान संचालित होंगी। दौसा आगार के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह ने बताया कि रोडवेज की ओर से मेले की अवधि में यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। छूट के बाद दौसा से बाबा भर्तृहरि तक का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। इससे मेले में जाने वाले यात्रियों को सामान्य किराए की तुलना में आधी राशि ही चुकानी होगी।