भीलवाड़ा | राजकीय विधि महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 14 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन पत्र महाविद्यालय में जमा कर सकेंगे। वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 16 जुलाई को होगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कराना होगा।