अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाले दो आंरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस आगरा से लाई है। आरोपियों से पुलिस ठगी के रुपए बरामद करने का प्रयास कर रही है। अलवर गेट थाने के सीआई नरेन्द्र जाखड़ ने बताया-गिरफ्तार आरोपी खवासपुरा खैरिया मोड़ जिला आगरा हाल किराएदार संत बुधराम कॉलेज के पास आगरा (उप्र) निवासी संजु (22) पुत्र स्व. नाहरसिंह कुश्वाह एवं राधे वाली गली नं.2 शिवनगर नरीपुरा शाहगंज जनपद आगरा (उप्र) निवासी विमल कुमार पुत्र राजकुमार है। दोनों से पुलिस प्रकरण के संबंध में जांच कर रही है। ये हुई थी वारदात पीड़ित बिहारीगंज अजमेर निवासी रामगोपाल (54) पुत्र नारायण शर्मा ने 22 फरवरी को रिपोर्ट दी थी कि 21 फरवरी को रात को मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को अस्पताल में भर्ती बताया और कहा कि उससे पेमेंट नहीं हो रहा है। वह कुछ रुपए भेज रहा है, जिसे बताए गए नंबर पर भेजने को कहा। उसके बाद उसके फोन पर 45000-50000 रुपए का टैक्स मैसेज भेजा। उसने बताए हुए मोबाइल नंबर पर 4 बार पेटीएम से पेमेन्ट भेज दिया। सुबह उठकर देखा तो खाते से 1 लाख रुपए की निकासी होने का पता चला। उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ आया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया। जांच में खुली पोल अलवरगेट थाना पुलिस ने भी इस प्रकरण में टीम बनाकर जांच की। हैडकांस्टेबल सुखराम ने प्रकरण से जुड़े मोबाइल नंबर व बैंक खाते की जानकारी प्राप्त की। उसके आधार पर आरोपी आगरा निवासी संजु व विमल कुमार को डिटेन किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने लालच देकर भोले भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उसमें अपना मोबाइल नंबर लिखवा दिया। फिर उसे अपडेट करने के बहाने पासबुक आदि को अपने पास रख लिया। उसके बाद 5 हजार रुपए में खाता विमल को दे दिया। विमल उक्त खाते से धोखाधड़ी करने लगा। उसने ही अजमेर के पीड़ित रामगोपाल शर्मा को भी फोन कर झांसा देकर रुपए हड़प लिए थे। दोनों आरोपी भोले भाले लोगों के खाते खुलवाकर उनसे इसी तरह साइबर ठगी कर रहे थे। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने आगरा जाकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत से एक दिन का रिमाण्ड लिया गया है। ………. पढें ये खबर भी…. राजस्थान बोर्ड के 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मई से:कल से भरे जाएंगे फॉर्म, 22 अप्रैल लास्ट डेट;जानें पूरी डिटेल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षाएं 14 मई से शुरू होंगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 15 अप्रैल से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढें