फूड प्वाइजनिंग से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। परिवार रात में पोहा खाकर सोया था। सुबह पड़ोसियों को परिवार के पांचों लोग बेहोशी का हालत में मिले। घटना उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के किरावली कस्बे की है। परिवार दौसा जिले के महवा थाना क्षेत्र के धनपुरी गांव का रहने वाला है। धनपुरी निवासी दीपक शर्मा ने बताया- हुसैन पुत्र नूर खान उत्तर प्रदेश के आगरा में किरावली स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। पास में ही हुसैन किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहता था। रविवार को मोहल्ले में माता के जागरण का कार्यक्रम था। हुसैन, उसकी पत्नी रेशमा, बेटा आयल (8), बेटा ईशान (5) और बेटी कार्यक्रम देर रात तक शामिल रहे। रात को घर लौटने पर उन्होंने परिवार ने नमकीन चावल खाने के साथ चाय पी ली। इसके बाद पूरा परिवार सो गया। काम पर नहीं हुसैन तो साथी घर पहुंचे सोमवार की सुबह हुसैन ईंट भट्टे पर नहीं पहुंचा। ऐसे में उसके साथी बुलाने के लिए पहुंचे। घर के बाहर काफी आवाज देने के बाद भी परिवार का कोई भी सदस्य बाहर नहीं निकला। इस पर पड़ोसियों ने झांककर देखा तो हुसैन परिवार समेत जमीन पर बेसुध पड़ा था। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर पांचों को बाहर निकालकर किरावली के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में पांचों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया। यहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिवार को सोमवार शाम को जयपुर रेफर कर दिया गया। महवा के पास बड़े बेटे की मौत मरीजों को जयपुर लाते समय महवा के पास आयल की मौत हो गई। बाकी परिवार के चार लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान ईशान की मौत हो गई। आयल की मौत महवा के पास होने के चलते परिजनों उसका शव गांव में ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। दीपक शर्मा ने बताया-हुसैन की दो बेटे थे। दोनों की मौत हो गई। जबकि पिता-मां और बहन जयपुर का जयपुर में इलाज चल रहा है। उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया शव महवा थाना एसएचओ ने बताया- थाना क्षेत्र के धनपुरी गांव निवासी ईशान पुत्र हुसैन की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। ईशान का शव उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। किरावली पुलिस को सूचना दी गई है। टीम के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। …. यह खबर भी पढ़ें सलूंबर जिले में फूड पॉइजनिंग से 46 लोग बीमार:शादी समारोह में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 10 हॉस्पिटल में भर्ती सलूंबर जिले में एक शादी समारोह में खाने (भोजन) के बाद 46 लोगों की तबीयत खराब हो गई। दो लोगों को गंभीर हालत में उदयपुर के महाराणा भूपाल (एमबी) हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वहीं 8 लोगों को परसाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती किया गया है। मामला परसाद थाना क्षेत्र के खेरकी गांव का है। (पढ़ें पूरी खबर)