राजसमंद के देलवाड़ा थाना सर्कल में आगरा के सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 अप्रैल को नेगड़िया स्थित प्रेमरतन होटल के पीछे सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी सर्राफा व्यापारी गिरीश चन्द्र सैनी और उनके पुत्र को 4 किलो चांदी के पायल लेकर नाथद्वारा बुलाया था। जहां पर उसको नाश्ता करने के बहाने कार में बैठाकर नेगड़िया के पास सुनसान इलाके में लेकर गए। जहां चारों ने सर्राफा व्यापारी को डराया-धमकाया और चांदी की पायल से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जयपुर से आरोपियों को पकड़ा था घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में टीम गठित कर नाकाबंदी की गई। सीसीटीवी फुटेज, टोल नाकों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जयपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल धाकड़ और उसके साथियों ने सर्राफा व्यापारी बनकर संपर्क किया और नाथद्वारा में दुकान होने का झांसा देकर चांदी के सैंपल मंगवाए। बाद में सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। माल जब्त किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 किलो चांदी की 30 पायल और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। ये आरोपी पकड़े- राहुल (32) निवासी नाई की मंडी आगरा (यूपी), रविन्द्र (23) जिला करौली, मोहित (21) निवासी करौली, सागर 25 करौली।