अजमेर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। कचहरी रोड से मार्टिंडल ब्रिज का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है, वहीं आगे टंकी पर साड़ी पहने एक महिला बैठी है। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देश पर वीडियो मामले में टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए बाइक नंबर के आधार पर भजन गंज निवासी किशन कन्हैया (43) पुत्र पृथ्वीराज को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन कार्यालय को पुलिस की ओर से पत्र भी लिखा गया है। टंकी पर महिला को बैठाकर बाइक को चलाया वीडियो के अनुसार- युवक ने कचहरी रोड से मार्टिंडल ब्रिज तक करीब 3 किलोमीटर तक टंकी पर महिला को बैठाकर बाइक को चलाया। इस दौरान पीछे चल रहे एक अन्य व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक चालक ने न केवल ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की, बल्कि महिला की जान को भी खतरे में डाला। ट्रैफिक पुलिस बाइक नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सकें। अब देखिए, घटना से जुड़ी 2 PHOTOS…