अजमेर भाजपा देहात महिला मोर्चा ने नारी वंदन अधिनियम को संसद में पारित नहीं होने देने के विरोध में पदयात्रा निकालकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं के सपनों को तोड़ा है। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान जैसे नारे लगाए और कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। रविवार को भाजपा देहात जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुई और इस दौरान महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने पर रोष जताया। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेश किए गए नारी वंदन अधिनियम का कांग्रेस ने विरोध कर महिलाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ किया काम महिला मोर्चा की देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ काम किया और साधारण परिवारों की महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के अवसरों को नुकसान पहुंचाया। वहीं भाजपा नेता सरिता गेना ने कहा कि कांग्रेस के पेट दर्द हुआ और इसे रोकने का प्रयास किया। महिलाओं में आक्रोश है और देश की आधी आबादी आने वाले समय में मुंह तोड़कर जवाब देगी। ……………. पढें ये खबर भी… अजमेर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, VIDEO:रेलवे स्टेशन के स्टाफ पार्किंग में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा अजमेर रेलवे स्टेशन के स्टाफ पार्किंग में बैटरी से चलने वाली स्कूटी में शनिवार रात को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी खबर पढें