अजमेर शहर में कहीं खाली प्लॉट में गंदगी और झाड़ियां जमा होने से लोग परेशान हैं, तो कहीं गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरा रहता है। इसके अलावा पानी की पाइपलाइन में लीकेज और नाले का टूटा कवर भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन रक्षिता गौड़ बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' एचएमटी मार्केट, हाथी भाटा से पंकज कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीने से पानी की पाइपलाइन टूटी हुई है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन रक्षिता गौड़ ने इसका समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन रक्षिता गौड़ को आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। एक महीने से सफाई नहीं होने की समस्या का समाधान अजमेर बाइपास चौराहे से आशीष ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले एक महीने से सफाई नहीं हो रही थी। सफाईकर्मी रोज वहां से गुजरते थे, लेकिन सफाई किए बिना ही चले जाते थे। इससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... खाली प्लॉट में गंदगी और झाड़ियां, आसपास के लोग परेशान पूजा मार्ग, शंकर नगर से अंकित ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में खाली प्लॉट में काफी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है। प्लॉट में झाड़ियां भी उग आई हैं, जिससे आसपास गंदगी फैली हुई है। खाली प्लॉट की सफाई नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्लॉट की सफाई करवाकर गंदगी और झाड़ियों को हटाने की मांग की है। गली में स्ट्रीट लाइट नहीं, रात में छाया रहता है अंधेरा अलसमद कॉलोनी से फरीद खान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में स्ट्रीट लाइट नहीं है। इसके कारण रात के समय गली में काफी अंधेरा रहता है। रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने गली में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है, ताकि रात में आवागमन के दौरान परेशानी न हो। पानी की पाइपलाइन में लीकेज, पानी की बर्बादी की आशंका ढोला भाटा से हिमांशी मकवाना ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन से पानी का रिसाव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन की जांच करवाकर लीकेज ठीक करने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। दो महीने से नाले का कवर टूटा, हादसे का खतरा रेलवे क्वार्टर से रामस्वरूप ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाले का कवर पिछले दो महीने से टूटा हुआ है। लंबे समय से कवर ठीक नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। खुले नाले के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए हादसे का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नाले पर नया कवर लगवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. एचएमटी मार्केट में सीवर लीकेज की समस्या से राहत:सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2. भास्कर समाधान का असर::तीन दिन से रातभर जल रही स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर 3. पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल बने 'पब्लिक के स्टार':सड़क पर गड्ढे, पाइपलाइन लीकेज, नाली और सीवरेज चैंबर से जुड़ी समस्याएं शामिल 4. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानी, लक्ष्मी मोहल्ले में ‘काला पानी’ की सजा, जनता के मुद्दों पर बेफिक्र प्रशासन 5.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 6.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 7. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 8.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 9. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 10.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक