अजमेर की कृष्णगंज थाना पुलिस ने माकड़वाली स्थित पुष्कर बायपास पर साइड देने को लेकर युवक पर जानलेवा हमले के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि पुष्कर बायपास पर युवक पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रशीटर माकड़वाली केरियों की ढाणी निवासी देवराज उर्फ देवा गुर्जर, माकड़वाली निवासी राजवीर उर्फ राजू उर्फ कीड़ी को माकडवाली से गिरफ्तार किया है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने देवराज गुर्जर पर साढ़े 7 हजार और राजवीर उर्फ राजू पर ढाई हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपियों ने 29 अगस्त को माकड़वाली गांव में पुष्कर बायपास पर साइड को लेकर हुए विवाद के बाद अपने साथियों के साथ युवक पर जानलेवा हमला किया था। मामले में अब तक पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले इस मामले में कृष्णगंज थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर प्रहलाद बख्तावरपुरा, भरत चारण, सत्यनारायण उर्फ सत्तू गुर्जर, सोपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर भी जिला पुलिस ने इनाम घोषित किए थे। पुलिस को अब भी कई आरोपियों की तलाश है। यह खबर भी पढ़ें...... 21 केस वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी गिरफ्तार:* 29 अगस्त को दो युवकों पर हमला कर हो गए थे फरार, दोनों पर ढाई-ढाई हजार का इनाम था