केकड़ी के अजमेर मार्ग स्थि​त प्रतापपुरा से हींगतड़ा जाने वाले रास्ते पर एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों से भरा टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इस टेंपो में करीब 15 छात्र-छात्राएं सवार थे, जिनमें से 3 को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उगमाराम मेमोरियल संस्थान सूरजपुरा में छुट्टी होने के बाद बच्चे टेंपो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हींगतड़ा मार्ग पर अचानक टेंपो पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को टेंपो से बाहर निकाला। इस हादसे में 12 वर्षीय अर्पित धाकड़ (पुत्र हेमराज, निवासी सोहनपुरा), 11 वर्षीय वंदना धाकड़ (पुत्री शंकर धाकड़, निवासी भीमपुरा) व 5 वर्षीय नैना कुमावत (पुत्री भोजूराम, निवासी समेलिया) गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी गंभीर घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। सरवाड़ ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों के कुशलक्षेम पूछी व परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। …………. पढें ये खबर भी… अजमेर में चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में लगी आग:लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास, लेकिन ई-रिक्शा जलकर राख अजमेर में चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना रविवार सुबह फरीदाबाद कॉलोनी की है। पूरी खबर पढें