अजमेर में कहीं बिजली के तारों पर पेड़ों की डालियां हादसों का खतरा बढ़ा रही हैं, तो कहीं टूटी सड़कें, झूलते बिजली के खंभे और क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कन लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए चीफ हेल्थ ऑफिसर रमेश चौधरी ने नाली की सफाई और कचरा डिपो से उड़ती थैलियों की समस्या का समाधान करवाकर रहवासियों को राहत दिलाई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... चीफ हैल्थ ऑफिसर रमेश चौधरी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ रातीडांग वार्ड 80 से भरत बचानी ने बीते 25 दिनों से नाली की सफाई न होने की शिकायत बताई थी। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है और स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या सामने आने के बाद चीफ हैल्थ ऑफिसर रमेश चौधरी ने इसका समाधान करवा दिया। इससे लोगों को राहत मिली। कचरे की उड़ती थैलियों से मिली राहत अजय नगर से संजू ने कचरा डीपो से थैलियां उड़ने की समस्या बताई थी। जब जेसीबी द्वारा कचरा लोड किया जाता है, तो थैलियां उड़कर सामने वाले घरों में जाती है। कचरा उड़कर घरों में पहुंचने से गंदगी फैलती है। इससे आसपास का वातावरण दूषित होने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। समस्या सामने आने के बाद चीफ हैल्थ ऑफिसर रमेश चौधरी ने इसका समाधान करवा दिया। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... बिजली के तारों पर पेड़ की डालियां से हादसे का खतरा ज्योती नगर से देवेंद्र सिंह ने लाइट के तार पर पेड़ की काफी डालियां गिरने की समस्या बताई है। इससे करंट फैलने का खतरा रहता है और आसपास के घरों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। तेज हवा चलने पर तार टूटने या बिजली सप्लाई बाधित होने की आशंका भी रहती है। इन्होनें इसे ठीक करने की मेांग की है। शास्त्री नगर में एक साल से सड़क बेहाल, लोग परेशान शास्त्री नगर से प्रवीण भाटी ने पिछले एक साल से टूटी हुई सड़क पड़े रहने की शिकायत पोस्ट की है। सड़क टूटी होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वाहन चालकों को गड्ढों के कारण हादसों का खतरा रहता है। वहीं, बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से परेशानी और बढ़ सकती है। लोगों ने सड़क बनवाने की मांग की है। झूलता बिजली का खंभा, हादसे का खतरा वैशाली नगर से जय ने घर के सामने बिजली का खंभा झूल जाने की शिकायत साझा की है। इससे उसके गिरने का खतरा बना रहता है। आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। खंभा गिरने से तार टूट सकते हैं, जिससे करंट फैलने और बिजली सप्लाई बाधित होने की आशंका रहती है। तेज हवा या बारिश में खतरा और बढ़ सकता है। इन्होनें इस समस्या का समाधान मांगा है। ढोला भाता में सीवर का टूटा ढक्कन बना हादसे का खतरा जगदम्बा कॉलोनी, ढोला भाता से लोकेश गहलोत ने बहुत टाइम से सीवर का ढक्कन टूट जाने की शिकायत दर्ज की है। उसमें गिरने का खतरा बना रहता है। रात में अंधेरे के कारण हादसे की आशंका बढ़ जाती है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है। खुले सीवर से बदबू और गंदगी फैलती है। बारिश के दौरान पानी भरने से टूटा ढक्कन दिखाई नहीं देता है। इन्होनें इस समस्या का समाधान मांगा है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेपी नगर में खाली प्लॉट में जमा गंदगी हुई साफ:मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:12 महीनों से दिन–रात जल रही रोड लाइट, सड़क पर उगी झाड़ियां, हादसे का डर 3.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 4.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 5. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 6.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 7. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 8.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 9.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं