अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क, गड्ढे, नाली, सफाई, रोड लाइट और पानी की व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कई इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर' नया बाजार, अजमेर फोर्ट से प्रदीप कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 8 में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी की सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या पर एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ ने कार्रवाई करवाते हुए पानी की व्यवस्था कराई। इससे क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। विकास मार्ग पर 15 दिन से बंद रोड लाइट हुई ठीक विकास मार्ग, चाणक्य चौक से राजकुमार बैरवा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में 15 दिन से रोड लाइट बंद पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से रोड लाइट ठीक करवा दी गई। लाइट चालू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... जेपी नगर सेक्टर-3 में एक साल से सड़क की हालत खराब जेपी नगर सेक्टर-3 से गोपेश शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की सड़क की हालत करीब एक साल से बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है। आदर्श नगर में सैटेलाइट अस्पताल के पास सड़क पर गड्ढे आदर्श नगर से मनोज झा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सैटेलाइट अस्पताल के पास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे भरने की मांग की है। चौरसियावास में नालियों का पानी सड़क पर, झाड़ियों से भी परेशानी चौरसियावास से आरिफ खान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में नालियों का पानी बाहर निकलकर सड़क पर आ रहा है। पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। आसपास काफी झाड़ियां भी उग गई हैं, जिससे गंदगी और परेशानी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई करवाकर पानी की निकासी कराने और झाड़ियों की कटाई करवाने की मांग की है। लक्ष्मीबाई नगर में सफाईकर्मी नहीं आ रहे, कचरा गाड़ी का समय भी तय नहीं लक्ष्मीबाई नगर से मनीष कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में एक भी सफाईकर्मी नहीं आ रहा है। सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरा जमा हो रहा है। वहीं कचरा संग्रहण की गाड़ी भी नियमित समय पर नहीं आती, जिससे लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाईकर्मी भेजने और कचरा गाड़ी का समय तय करने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.अजय नगर में पेयजल की समस्या से मिली राहत:सफाई, सड़क, बिजली के खंभे और झाड़ियों से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 2. तीन महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:नालियों की सफाई, सीवर और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं सामने आई 3.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 4.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 5. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 6.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 7. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 8.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 9.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं