अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… वार्ड 55, मदार: तीन महीने से टूटे ओपन जिम के उपकरण रमेश कुमार ने वार्ड 55, मदार क्षेत्र से इलाके के खेल मैदान में टूटे–फूटे ओपन जिम से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि एडीए ने यह खेल मैदान बनाया है लेकिन तीन महीने से यहां के उपकरण टूटे हुए हैं। सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई हल नहीं हुआ। एडीए को भी इस संबंध में कहा है लेकिन कोई सुनवाइअर् नहीं हो रही है। 'भास्कर समाधान' के मंच के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। शास्त्री नगर: सड़क पर फैली रोड़ी–बजरी, लोग फिसल रहे अजमेर शहर के लोहगल एरिया की शास्त्री नगर कॉलोनी से कमलेश मेवाड़ा ने सड़क पर रोड़ी–बजरी फैले होने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि शास्त्री नगर चौकी, लोहागल रोड पर रोड़ी–बजरी फैली हुई है। आए दिन यहां दोपहिया वाहन सवार स्लिप होकर गिर रहे हैं। इसके चलते कुछ लोगों को चोट भी लग चुकी है। संबंधित विभाग से अपील है कि इस समस्या पर तुरंत एक्शन लेकर सड़क दुरुस्त करवाएं। वैशाली नगर: गली की नालियों की सफाई नहीं हो रही माकड़वाली रोड, गोविन्दपुरम कॉलोनी, वैशाली नगर से सोमनाथ वर्मा ने नालियों की सापु–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद स्थानीय पार्षद अपने वार्ड की सुध नहीं ले रहे हैं। हमारे यहां नालियों की सफाई हुए एक अरसा हो गया है। नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं। पार्षद के इस रवैये से यही संदेश मिलने का आभास हो रहा है कि या तो गंदगी खुद साफ कर लो या ऐसे ही गंदगी में रहो। रावत नगर: दो महीने से सीवरेज जाम, घरों में आ रही गंदगी शहर के फोय सागर रोड, गोटा कॉलोनी, रावत नगर से अरुण तोषनीवाल ने सीवरेज के लीकेज की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि साफ–सफाई नियमित रूप से न होने के अभाव में सीवरेज जाम हो गई है। इससे जमा पानी अब घरों में वापस आ रहा है। बीते दो महीने से इलाके में लोग नारकीय परिस्थितियों में समाधान होने के इंतजार में दिन काट रहे हैं। सीवरेज लाइन डाले जाने के बाद एक बार भी सफाई नहीं की गई है। नालियों की सफाई न होने से ब्लॉकेज की स्थायी समस्या बन गई है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… पाल बीसला: समस्या पोस्ट होते ही हुआ समाधान अजमेर शहर के पाल बीसला एरिया की विनय नगर कॉलोनी से उज्जवल त्रिपाठी ने रोड लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा है कि कॉलोनी की उत्तर दिशा में शिव मंदिर के पास रोड लाइट खराब हो चुकी है। यहां नई रोड लाइट लगाए जाने की जरूरत है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित निगम ने लाइट बदलकर समाधान कर दिया। अब इलाके में पर्याप्त रोशनी है। अजय नगर: उप–अधीक्षक डॉ. अमित यादव बने 'स्टार ऑफिसर' शहर के अजय नगर एरिया से प्रकाश भगतानी ने अस्पताल में मिलने वाली इलाज की सुविधा संबंधी शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि जे.एल.एन. अस्पताल में कुछ दिन पहले भाई की पित्त की थैली का ऑपरेशन करवाया गया था। ऑपरेशन करने वाले डॉ. बुनकर ने इसके बदले में ढाई हजार रुपए लिए हैं जबकि ये सरकारी अस्पताल है जहां इलाज की सुविधा निशुल्क है। समस्या सामने आने पर उप–अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि एमएए (मा) योजना के तहत पात्र रोगियों का निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व किसी प्रकार की अनधिकृत फीस नहीं ली जाती है। योजना के अंतर्गत स्वीकृत पैकेज के अनुसार दवाएं और इलाज निशुल्क है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं