अजमेर डिस्कॉम ने बीते वित्तीय सत्र में राजस्व वसूली में 100 प्रतिशत से ज्यादा वसूली की है। डिस्कॉम ने कुल 22,45,363.26 लाख के टारगेट के मुकाबले 22,47,686.67 लाख की वसूली की है, जो लक्ष्य से अधिक है। वहीं अजमेर डिस्कॉम के 14 सर्कल में प्रतापगढ़ अव्वल रहा, जिसने 100.50 प्रतिशत वसूली की, वहीं ब्यावर सबसे फिसड्‌डी रहा, जो केवल 99.13 फीसदी वसूली कर पाया। ब्यावर व बांसवाड़ा, दो ही सर्कल ऐसे हैं, जो शत प्रतिशत वसूली नहीं कर पाए। जानिए-किस सर्कल में क्या रही स्थिति… -------------------- अजमेर डिस्कॉम की ये खबरें भी पढ़िए….. ऊर्जा मंत्री से सम्मानित अजमेर डिस्कॉम SE सस्पेंड:ACB ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था; लम्बे समय से नाराज थे ठेकेदार ऊर्जा मंत्री से सम्मानित अजमेर डिस्कॉम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर(SE) को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। एसीबी की कार्रवाई के बाद विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। पूरी खबर पढें अजमेर डिस्कॉम का XEN सस्पेंड, ब्यावर लगाया:पंचशील मुख्यालय में पोस्टिंग थी, विभागीय जांच पर अफसरों ने साधी चुप्पी अजमेर डिस्कॉम के पंचशील मुख्यालय में सोलर विंग में कार्यरत अधिशाषी अभियंता आर.सी. गजराज को सस्पेंड कर ब्यावर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में लगाया गया है। यह आदेश 10 दिन पहले 16 जुलाई को जारी हुए। पूरी खबर पढें अजमेर डिस्कॉम अफसर चेन मार्केटिंग में ले रहे सम्मान, VIDEO:बोले- मैं नहीं पत्नी कर रही ये काम; MD बोले-दिखवाएंगे मामला अजमेर डिस्कॉम के अफसर नौकरी के साथ-साथ चेन मार्केटिंग के जरिए सदस्यों को जोड़कर सामानों की खरीद-बिक्री के काम में भी जुटे हुए हैं। कर्मचारियों के सोशल मीडिया ग्रुप में डिस्कॉम के चीफ अकाउंट ऑफिसर (सीएओ) अनिल टाटू के एक चेन मार्केटिंग में काम करके सिल्वर लेवल लेकर सम्मानित होने का वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढें