अजमेर में 25 दिन से लापता बुजुर्ग का सड़ा गला शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार शाम को सूचना के बाद मौके पर पहुंची आदर्श नगर पुलिस ने एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया। टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर कुएं से बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक, बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार था। मामला आदर्श नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम का है। पुलिस ने जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, परिजनों ने किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं जताया है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 5 अप्रैल को घर से लापता हुआ था हीरा सिंह रावत दरअसल, माखूपुरा, अजमेर निवासी हीरा सिंह रावत (69) पुत्र गमीरा सिंह रावत गत 5 अप्रैल से ही लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। आखिर परिजनों ने 15 अप्रैल को पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने भी अपने स्तर पर उनकी तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। कुएं में बदबू आने पर ग्रामीणों ने शव पड़ादेखा शुक्रवार शाम को ग्रामीणों को खेत में बने कुएं से दुर्गन्ध आई तो उसमें शव पड़ा हुआ नजर आया। ग्रामीणों की सूचना पर आदर्श नगर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ व सिविल डिफेन्स टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। परिजनों ने उसकी पहचान हीरा सिंह के रूप में की। प्रथमदृष्टया मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। मानसिक रूप से बीमार था बुजुर्ग आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और परिजनों ने भी मामले में कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। पोस्टमॉर्टम करवाकर बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है और पुलिस की जांच जारी है। …………. पढें ये खबर भी… बिजली उपयोग के टाइम से तय होगा बिल:पीक ऑवर्स में खपत पर लगेगा ज्यादा चार्ज; स्मार्ट मीटर लगने का इंतजार अब आने वाले समय में बिजली की खपत किस टाइम पर हो रही है, उसी के अनुसार बिजली का बिल तय होगा। ‘टाइम ऑफ द डे’ टैरिफ कानून लागू होने के बाद अजमेर डिस्कॉम ने भी इसके लिए तैयारी कर ली है। पूरी खबर पढें