अजमेर के फायसागर रोड पर रिहायशी मकानों में फैक्ट्री का संचालन करने से परेशान क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। इन फैक्ट्रियों में नाबालिगों के काम करने और बिजली का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाए। मामले में क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी आशीष सोनी सहित विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि फायसागर रोड, नागफनी एवं गोटा कॉलोनी क्षेत्र के लगभग 40 से 50 आवासीय परिसरों में फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं। इसमें घरेलू बिजली कनेक्शन का उपयोग व्यावसायिक (गोटा निर्माण) उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। भारी औ‌द्योगिक मशीनें चलाकर विभाग को भारी राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है और स्थानीय ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड के कारण आम निवासियों को वोल्टेज एवं कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां बच्चों से भी मजदूरी करवाई जा रही है। इन मशीनों पर काम करने वाले कईं बच्चे कम उम्र के हैं, जो कि बाल श्रम निषेध कानून का सीधा उल्लंघन है। कुछ बाहरी व्यक्तियों की ओर से अवैध गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं। इसलिए इनकी जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाए, वरना क्षेत्रवासियों को मजबूर होकर आन्दोलन करना पडे़गा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो धरना भी देंगे। ……… पढें ये खबर भी… CBSE-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 28 जुलाई को:आवेदन प्रोसेस शुरू, 8 जुलाई लास्ट डेट; 320 रुपए होगी प्रति सब्जेक्ट फीस केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रेग्यूलर व प्राइवेट स्टूडेन्ट्स की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) सबमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रति सब्जेक्ट फीस 320 रुपए होगा। इसकी अंतिम तिथि 8 जुलाई होगी। इस दौरान किसी विषय में इम्प्रूवमेंट करने वाले स्टूडेन्ट्स भी आवेदन कर सकेंगे। (पूरी खबर पढें)