अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने आज सुबह बैरक में अपना सिर फोड़ लिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद सुबह करीब 9 बजे हथियारबंद जवानों की कड़ी सुरक्षा में उसे इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद करीब 10 बजे उसे वापस जेल भेज दिया गया। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। इस दौरान पुलिस लाइन, सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, इमरान उर्फ मोगली पहले जयपुर सेंट्रल जेल में बंद था। वहां से उसे श्रीगंगानगर जेल भेजा गया था और मार्च में श्रीगंगानगर से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट किया गया। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित 38 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को हॉस्पिटल ले जाते पुलिसकर्मी… पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत बताया जा रहा है कि इससे पहले 7 अप्रैल को भी मोगली ने बैरक में सिर मारकर खुद को घायल कर लिया था। उस समय भी उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। हाई सिक्योरिटी जेल से हथियारबंद जवानों और सिविल लाइन कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में इलाज के लिए लाए गए गैंगस्टर ने इस दौरान हंगामा खड़ा कर दिया। उसने हाथ जोड़कर कहा कि उसे जेलर, डकैत धनसिंह और गैंगस्टर बलवाराम सहित अन्य कैदी परेशान कर रहे हैं। उसे सुसाइड करने पर मजबूर किया जा रहा। जेल में डकैती धन सिंह सहित अन्य बदमाशों को सारी सुविधा दी गई है। उसके साथ मारपीट कर पक्षपात किया जा रहा है। ……………. पढें ये खबर भी… अजमेर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, VIDEO:रेलवे स्टेशन के स्टाफ पार्किंग में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा अजमेर रेलवे स्टेशन के स्टाफ पार्किंग में बैटरी से चलने वाली स्कूटी में शनिवार रात को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी खबर पढें