कोटा में चलती बस में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी SI को एसपी सुजीत शंकर ने सस्पेंड कर दिया। आरोपी सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा कोटा ग्रामीण पुलिस के कनवास थाने में तैनात था। SI के खिलाफ नयापुरा थाने में छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी पूनम चौहान ने बताया कि सुरेश चंद (57) अपने गांव से बस में कोटा आ रहा था। इसी दौरान बूंदी में एक युवती (18) और उसकी नानी SI के बगल में बैठ गईं। आरोप है कि पहले सुरेश चंद ने युवती से बातचीत शुरू की, इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो झगड़ने लगा। छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज घटना के बाद युवती ने 24 जुलाई को नयापुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसी दिन SI को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब मामले में छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। डीएसपी ने बताया कि कोर्ट में पीड़िता के धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, घटना को गंभीरता से लेते हुए कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। --- ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़-VIDEO:पीछा कर सुनसान गली में पकड़ा, विरोध कर शोर मचाने पर भागा; कार्रवाई नहीं करने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के लिए पीछा कर रहे बदमाश ने सुनसान गली में महिला को पकड़ लिया। विरोध कर शोर मचाने पर तेजी से भाग निकला। छेड़छाड़ का वीडियो जवाहर सर्किल इलाके का होना सामने आया है। (पूरी खबर पढ़ें)